अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग में राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज्यूड कफून के नवनिर्मित विद्यालय भवनों का विधिवत लोकार्पण किया।इस अवसर पर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम रानीखेत के अधिकारीगण एवं विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक गण प्रधानाध्यापक एवं समस्त अभिभावक उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सभी लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मिष्ठान वितरण कर मनाया।विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी एवं बच्चों के अच्छे शिक्षण के लिए गुरुजनों को प्रेरित किया।इस अवसर पर हवालबाग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री मदन बिष्ट,मंडल महामंत्री ललित तड़ागी,न्याय पंचायत संयोजक गंगा सिंह,नवीन पाठक,जुगल किशोर कांडपाल,देवी प्रसाद,जगत सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ कार्यकर्ता,जनता एवं नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।