अल्मोड़ा-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु मंगलवार को ई०टी०बी०पी०एस० मतगणना कार्मिको को व्यवहारिक प्रशिक्षण जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट,संस्थान अल्मोड़ा में दिया गया।जिसमें कार्मिको को व्यवहारिक प्रशिक्षण से टेबलवार रिहर्सल भी कराया गया ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो।इस दौरान मतगणना पर्यवेक्षक,मतगणना सहायक,माइक्रो आब्जर्वर कार्मिको को यह प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना ने मतगणना कार्याे को त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न करने के लिए मतगणना कार्मिको को बेहद सर्तकता एवं सावधानी के साथ मतगणना कार्याे को पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है,इसमें किसी प्रकार की गलती क्षम्य नहीं होती है।इसलिए विशेष सावधानी के साथ मतगणना कार्यों को पूरी तत्परता,निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ सम्पन्न किया जाए।उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन वर्जित रहेगा।इस दौरान ई०टी०बी०पी०एस० गणना की प्रक्रिया जो कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाईन सम्पादित की जानी है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।इस दौरान उन्होने विभिन्न प्रपत्रों एवं उन्हे स्कैन किये जाने की प्रक्रिया के बारे में उपस्थित कार्मिको को रिहर्सल कराया गया।इस रिहर्सल कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया,समस्त रिटर्निंग अधिकारी सहित मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक,माइक्रो आब्जर्वर, सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
