अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत रैलाकोट में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी गयी।इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या के बारे में बताया गया जिस के निदान हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर तत्काल जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पेयजल लाइन बिछाते हुए पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।जूनियर हाई स्कूल रेलाकोट में विद्यालय की मरम्मत हेतु भी ग्रामीणों द्वारा निवेदन किया गया,विद्यालय मरम्मत हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जिला आपदा अधिकारी से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल देवीय आपदा मद के अंतर्गत विद्यालय की मरम्मत करने हेतु निर्देशित किया।केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार के साथ ग्रामीणों को जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया।कोरोना महामारी रोकथाम की ग्रामीणों को जानकारियां दी एवं मास्क,सैनिटाइजर, साबुन एवं आयुष किट का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मदन बिष्ट,वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र नेगी,शक्ति केंद्र के संयोजक चंदन सिंह सहित माताएं बहने एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही।