अल्मोड़ा-विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि आगामी 05 अगस्त से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में ओपन विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के लाल रंग की गेंद से सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे।मनोज सिंह पवार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्वेश्य हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आगामी 13 अगस्त से होने वाले टेस्ट मैच से सम्बन्धित है।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों में से ही एक 20 सदस्यीय खिलाड़ियों की टेस्ट टीम का चयन किया जाएगा जो जिले के बाहर से आने वाली टेस्ट टीम के साथ एक 5 दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।मनोज सिंह पवार ने बताया कि कुमाऊं के इतिहास में आज तक कोई भी 5 दिवसीय टेस्ट मैच किसी भी खेल मैदान में नहीं खेला गया है। प्रथम बार विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा इसका आयोजन करने जा रहा हैं।इस अवसर पर आयोजन समिति के अरविन्द जोशी,अरुण वर्मा,सूरज वाणी,दीप चंद्र जोशी,आशीष कुमार, नीतीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *