जैंती-आज क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीदत्त भट्ट ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रा०उ०मा०वि० नौगांव दाड़िमी के भवन निर्माण की स्वीकृति, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व० प्रताप सिंह बोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैंती में खून की जांच,एक्सरे,एल्टासाउंड एवं 108 की सुविधा,जैंती में आधार कार्ड आपरेटरों की नियुक्ति की जाए।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि विगत 12 फरवरी को शहीद स्व० नरसिंह धानक की 124 वी जयन्ती पर पूरा आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर इस सम्बन्ध में कार्यवाही शुरू की जाएगी परन्तु एक महीना बीतने को तैयार है और अभी तक इस सन्दर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।सारी बातें हवा हवाई साबित हो रही हैं तथा धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 5 अप्रैल तक तीनों मांगे पूरी नहीं की गयी तो वे तहसील परिसर में आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीदत्त भट्ट,युवा कांंग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मेहरा,गिरीश जोशी,नाथ सिंह धानक,चन्दन सिंह नेगी,प्रेमबल्लभ काण्डपाल, माया बर्गली,जीत सिंह,कृष्ण सिंह सहित अनेकों लोग शामिल रहे।
