अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद अमित साह ने कहा कि वार्ड लक्ष्मेश्वर में जाखन देवी से लक्ष्मेश्वर तक प्रांतीय खंड की रोड पर जगह जगह मलबा गिरा हुआ है।नालियां बंद है और काफी जगह पर नालियां टूट कर उनमें गहरे गड्ढे बन गए हैं।नगर पालिका के सभासद अमित शाह मोनू ने बताया कि कल रात मिट्टी के ढेर के कारण पांडे खोला का एक युवक गिरकर चोटिल हो गया जिसको नगर पालिका के सभासद अमित साह (मोनू) और उनके साथियों पीयूष पांडे एवं विनोद चौहान द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। अमित साह (मोनू) ने बताया कि प्रांतीय खंड को पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा लिखित में दिया गया कि इन नालियों के गड्ढों को भी भर दिया जाए।लेकिन उनके द्वारा अभी तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। नालियों से पानी सड़कों में बह रहा है और उसके बाद लोगों के मकानों में पानी घुस रहा है और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है।अमित साह(मोनू) ने बताया कि विभाग को बार बार कहने के बाद भी इनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस कारण जान माल की जो भी क्षति होगी उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।