अल्मोड़ा-भाजपा अल्मोड़ा चुनाव प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी ने विगत दिवस जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रांतीय पार्षद के लिए नियुक्त कार्यकर्ताओं के नामों का भी ऐलान किया। जिसमें जागेश्वर विधानसभा से वीरेंद्र कुमार आर्य के नाम की घोषणा की गई।विदित हो कि वीरेंद्र कुमार आर्य पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं।श्री आर्य पार्टी संगठन में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनके प्रांतीय पार्षद मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
