अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में युवा कांंग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने लगातार बदतर हो रही अल्मोड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा रोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में चार और बेस हास्पिटल में पच्चीस वेंटिलेटर होने के बाद भी अभी तक उनको प्रयोग में नहीं लाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।यदि वेंटिलेटर यहां उपयोग में लाए जा रहे होते तो कुछ दिन पूर्व गर्भवती महिला जो कि यहां प्रसव के लिए लाई गयी थी उसकी जिन्दगी बचाई जा सकती थी।श्री पाण्डेय ने कहा कि यहां कि हास्पिटल केवल रेफलर सेन्टर बनकर रह चुके हैं।अल्मोड़ा की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के गहन अभाव में है परन्तु ना तो सरकार और ना ही माननीय इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि अस्पताल डाक्टरों की कमी से लगातार जूझ रहे हैं।जिला अस्पताल के अधिकांश डाक्टरों के छुट्टी में होने से मरीजों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को जनता की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं रह गया है।
