अल्मोड़ा-जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित बास्केटबॉल लीग का समापन रविवार को एसएसजे कैंपस के सिमकनी मैदान में हुआ।फाइनल मैच में वॉरियर्स ने ट्रीट कॉर्नर सुपर किंग्स को हराया और ABL का खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी रहे।लीग में 8 टीम का चयन बोली के द्वारा किया गया।दो सप्ताह तक चले मुकाबले में वॉरियर्स और ट्रीट कॉर्नर सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई ,जिसमे वॉरियर्स विजेता रही।
वॉरियर्स दूसरी बार इस लीग की विजेता रही है।तीसरे स्थान पर स्ट्रीट फाइटर रही।विजेता टीम के कप्तान विपुल कार्की ने प्रैक्टिस एवम एकाग्रता को सफलता का मंत्र बताया।जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सहगल ने सभी खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया एवम भविष्य में भी खेल के प्रति ऐसा ही उत्साह बनाए रखने की बात कही।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार एवम मेडल प्रदान किए एवं अपने संबोधन में बास्केटबॉल के फायदे एवम पूर्व में उनके द्वारा बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण में अपनी भूमिका के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि कैसे वो खेल और खिलाड़ियों के लिए कार्य करते आए और क्यों खेल हमारे जीवन में बेहद जरूरी है।बेस्ट खिलाड़ी का इनाम करन बिष्ट,बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर का इनाम नितिन मेहरा,बेस्ट सपोर्ट स्टाफ अजय सुयाल को दिया गया।इस मौके पर मौजूद जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुज साह,सचिव हिमांशु मेहता,कोषाध्यक्ष हरीश गोस्वामी,राहुल बिष्ट,विशाल , छात्रसंघ सचिव नवीन कनवाल,छात्र नेता विशाल शाह,गुड्डू राणा,रोहित रौतेला,रोहित कनवाल,कार्तिक सनवाल,रामानुज,रोहन आदि मौजूद रहे।
