अल्मोड़ा-वरिष्ठ व्यवसायी प्रकाश रावत एवं विवेकानंद बालिका विद्या मन्दिर के अध्यापक दीपक काण्डपाल जिनके द्वारा कोविड के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस बल हेतु प्रतिदिन चाय नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था की गयी को एस एस पी अल्मोड़ा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विदित हो कि वरिष्ठ व्यवसाई प्रकाश रावत के द्वारा अपने सहयोगी दीपक काण्डपाल के साथ इस कोरोनाकाल में अल्मोड़ा नगर सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदो को लगातार मास्क,सैनेटाइजर,वेपोनाईजर,आक्सीमीटर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क वितरित की गयी।लाकडाऊन के समय में इनके द्वारा फ्रन्टलाईन वरकर्स को प्रत्येक शाम नगर में घूम घूमकर चाय नाश्ता भी वितरित किया गया।उनके द्वारा भैसियाछाना ब्लॉक,हवालबाग ब्लाक,देवली,बख,चिराला,रेखोली, बाड़ी,लाट,गोलना कररिया,रेलाकोट, डोबा आदि में लगातार जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गयी है।