अल्मोड़ा-नगर के वरिष्ठ व्यापारी और समाजसेवी गोपाल सिंह पालनी का मंगलवार रात्रि आकस्मिक निधन हो गया।वे कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेश पालनी के पिता थे।उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।गोपाल सिंह पालनी नगर के प्रतिष्ठित और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे जिनके समाज के सभी वर्गों से आत्मीय संबंध थे। उन्होंने न सिर्फ व्यापारिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।उनके निधन पर कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व गोपाल सिंह पालनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मनोज तिवारी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,अनिल गुरुरानी,मनोज पांडे,पार्षद वैभव पांडे,गोविंद सिंह मेहरा,गोपाल चौहान,पीसी जोशी,दिनेश जोशी,नरेंद्र अधिकारी,अमरजीत भाकुनी, परितोष जोशी,देवेंद्र बिष्ट,पार्षद कुलदीप मेर आदि सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।
