अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल की वर्चुअल मंडलीय बैठक आहूत की गई।बैठक में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति,कार्यभार से वंचित सदस्यों के पदोन्नति संशोधन उसी श्रेणी में वरिष्ठ व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य व उत्तरदायित्व का शासन स्तर से प्रख्यापन व गजट नोटिफिकेशन,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को गृह जनपद आबंटन,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को आहरण वितरण अधिकार प्रदान करना,पुरानी पेंशन बहाली हेतु समीक्षा,कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रेषित गोपनीय आख्या की समीक्षा व अवशेष हेतु कार्यवाही शिथिलीकरण के संबंध में 30-6-22 के बाद भी लागू किए जाने के संबंध में,निदेशालय स्तर से होनी वाली पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या आमंत्रण,अवशेष पदोन्नति प्रकरणों,निदेशालय स्तर पदोन्नति संशोधन,बीमार कार्मिक व परिवार सदस्य आदि मंडलीय अधिवेशन पर चर्चा,निदेशालय स्तर पर लंबित पदोन्नति संशोधन उसी श्रेणी आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।बैठक में मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल जगमोहन सिंह खाती अध्यक्ष गढ़वाल मंडल,मुकेश बहुगुणा सचिव गढ़वाल मंडल,सीताराम पोखरियाल,सचिव कुमायूं धीरेन्द्र कुमार पाठक,मंडलीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी, मंडलीय कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार,संयुक्त मंत्री राजेन्द्र राणा, अध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला मंत्री अल्मोड़ा पंकज जोशी, संरक्षक बागेश्वर भुवन जोशी,अध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत,जिला सचिव इंद्रेश कोरंगा,ऊधम सिंह सचिव हरजीत,पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद, चंपावत अध्यक्ष मिंटू राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी टेचन कुमार,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम डी सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह गैड़ा,प्रहलाद रावत,नवीन चन्द्र पाठक जनपद पिथौरागढ़ द्वारा आनलाइन वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में तय किया गया है कि अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल व शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड से विभिन्न लंबित मामलों को लेकर वार्ता की जायेगी।वक्ताओं द्वारा भर्ती वर्ष के भीतर ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ सहायक तक के पदों पर पदोन्नति करने की मांग की है।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा सभी मांगों पर प्रभावी करने करने की मांग की गई है।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया कि वर्तमान में आचार संहिता समाप्त हो गई है इसलिए विभाग द्वारा सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू करने की आवश्यकता है और शिथिलीकरण को 30-6- 22 से आगे भी देना चाहिए।पुरानी पेंशन को भी हर हाल में बहाल करना चाहिए। अन्यथा राज्य में इसी मुद्दे पर आंदोलन निश्चित है।मंडलीय अधिवेशन व जिन जनपदो में अधिवेशन तय है वहां भी अधिवेशन की तैयारी शुरू की जायेगी।पुष्कर सिंह भैसोड़ा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी मांगों के लिए संघर्षरत रहने आवश्यकता पर बल दिया।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी टेचन कुमार द्वारा जाब चार्ट व गजट नोटिफिकेशन शासन से जारी करने की मांग की गई।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि गजट नोटिफिकेशन के लिए विभाग व शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल मंडल मुकेश बहुगुणा ने कहा कि सभी सदस्यों की मांगों पर विभाग व शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी और सभी सदस्यों के हितों की पैरवी की जायेगी।सचिव गढ़वाल सीताराम पोखरियाल द्वारा कहा गया कि वरिष्ठ सहायक से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तक के सभी पदों पर पर भर्ती वर्ष के भीतर पदोन्नति हों इसके लिए संघर्षरत रहेंगे।जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि शीघ्र ही आफलाइन बैठक भी आयोजित की जाएगी।