अल्मोड़ा-दिनांक 15 फरवरी को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्रशेखर आर घोड़के (आईपीएस) महोदय द्वारा जिले में आगमन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सलामी ग्रहण करने के पश्चात विधिवत रूप से जनपद का पदभार ग्रहण किया गया। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा इससे पूर्व अपनी सेवाएं एसपी बागेश्वर एवं एसपी क्राइम/यातायात ऊधमसिंह नगर में दे चुके है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद के वरिष्ठ अधिकारीयों से औपचारीक मुलाकात कर प्रिन्ट/इलैक्ट्रॉनिक एवं पोर्टल मीडिया से पहली प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। समाज व युवाओं को नशे से बचाना एवं नशे के जाल में फॅसे युवाओं को पुनः मुख्यधारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साईबर अपराध, महिला सुरक्षा, जनजागरुकता अभियान चलाना एवं अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर अल्मोड़ा पुलिस को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही गयी।
