अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार साप्ताहिक समाचार पत्र शक्ति के संपादक कैलाश पान्डेय का विगत रात्रि निधन हो गया।वह 75 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे।नामी शक्ति समाचार पत्र के संपादक कैलाश पाण्डे का स्वास्थ्य विगत कुछ समय से खराब चल रहा था।पहले उन्हें ईलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया जहां से दिल्ली में उनका ईलाज चल रहा था।आज सुबह उनका पार्थिव शरीर अल्मोड़ा स्थित उनके घर लाया गया।स्व० पांडे अपने पीछे विवाहित पुत्री,पुत्र,पत्नी सहित भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं।उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।स्व० पान्डे के निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।शोक व्यक्त करने वालों में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डे,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,आनन्द सिंह बगडवाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डे,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,विनोद वैष्णव,सभाषद सचिन आर्या,फाकिर खान,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल,चन्दन बोरा,राजेन्द्र बिष्ट,पूरन बिष्ट,गोपाल चौहान,शेखर पान्डेय,राधा बिष्ट,प्रीति बिष्ट,गोपा नयाल,गीता मेहरा,पंकज काण्डपाल,कार्तिक साह,संगम पाण्डे,विपुल कार्की,किशनलाल, राबिन भण्डारी,मुकेश नेगी,अम्बीराम,आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।