अल्मोड़ा-आधार शिला पत्रिका के सम्पादक,हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार एवँ वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि स्व० भट्ट की मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है जिससे अनेक साहित्य प्रेमियों को गहरा आघात लगा है।स्व.दिवाकर भट्ट ने पत्रकार के रूप मे बहुत अच्छी प्रसिद्धि पाई थी।अल्मोड़ा मे पत्रकार के रुप मे उनका कार्य काल निर्विवाद रुप से प्रशसनीय रह।हिन्दी भाषा एवँ साहित्य को विश्वपटल पर स्थापित करने हेतु वे अनवरत समर्पित रहे।अनेक देशों मे हिन्दी साहित्य सम्मेलन आयोजित कर
हिन्दी की महत्ता तथा उसके प्रचार प्रसार में उन्होंने अति उल्लेखनीय योगदान दिया है जिसके लिए हिन्दी जगत उनका ऋणी रहेगा।उनके आकस्मिक प्रयाण पर शत-शत नमन।
