अल्मोड़ा-डे केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन अल्मोड़ा के सलाहकार,मुख्य शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने सातवीं राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।ऐठानी ने शॉटपुट थ्रो स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड के लिए प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक जीता है।यह राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप खेल अजमेर राजस्थान में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। ऐठानी की इस उपलब्धि को खेल जगत में अनुकरणीय बताते हुए वरिष्ठ नागरिकों और खेल प्रेमियों ने सराहा है।खास बात यह है कि वर्तमान में उनकी पत्नी का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है और दिल्ली में उनका उपचार जारी है। इसके बावजूद खेलों के प्रति उनका समर्पण और जज़्बा सभी के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।ऐठानी इससे पहले भी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित तीन पदक जीत चुके हैं। उनकी इस नवीन उपलब्धि पर डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के अध्यक्ष हेमचंद जोशी,गोकुल रावत,चंद्र मणि भट्ट,एम.सी. कांडपाल,आनंद सिंह बगडवाल,टी.सी. दुर्गापाल,रीता दुर्गापाल,अरुण पंत,गिरीश जोशी,गिरीश मल्होत्रा,राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की स्वाति तिवारी, महेंद्र सिंह अधिकारी,पी.एस. सत्याल,विपिन जोशी,मदन सिंह मेर,सुनैना मेहरा,रमा भट्ट,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शंकरदत्त भट्ट,ताराचंद शाह, गिरीश चंद्र जोशी,ललित मोहन पंत,पुष्पा कैड़ा और गजेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों व गणमान्य लोगों ने उन्हें अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *