अल्मोड़ा-शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी प्रमोद शाह का शुक्रवार को निधन हो गया।वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बेस अस्पताल में शाम 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रकाश मेडिकल स्टोर के संचालक रहे प्रमोद शाह अपने शांत स्वभाव और पेशे के प्रति समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे।उनके निधन से व्यापारी समुदाय और केमिस्ट एसोसिएशन में शोक की लहर है।प्रमोद शाह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। दवा व्यापारियों की यूनियन के सदस्यों ने विश्वनाथ घाट पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।शोकसभा में बी एस मनकोटी, आशीष वर्मा,राघव पंत,गिरीश उप्रेती,कस्तूरी लाल,रोहित वर्मा, गगन जोशी,जितेंद्र वर्मा, जगदीश पंत,विनोद गरिया,हेम नारियाल,राजू नयाल समेत यूनियन के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
