कुरुक्षेत्र-आज कांग्रेस के संघठन सृजन कार्यक्रम के तहत हरियाणा में आयोजित जिलाध्यक्षों की कार्यशाला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी ने उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से मुलाक़ात की और उत्तराखंड मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थिति व जिलाध्यक्ष के प्रभार वाले क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान राहुल गांधी ने अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज से भी वार्ता की एवं अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस संगठन एवं अन्य विषयों पर जानकारी ली।


