सल्ट-सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता सुभाष पान्डेय ने पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में बांगीधार पूर्वी व बांगीधार पश्चमी बूथ में घर-घर जनसंपर्क करने के उपरांत ग्राम में बैठक की।जिसमें दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए आगामी 17 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।विदित हो कि सुभाष पान्डे लगातार क्षेत्र में प्रचार में जमे है और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत लगातार धुवांधार प्रचार करते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे है।श्री सुभाष हर गांव में बैठकें कर अपनी बातों से मतदाताओं को रिझा कर हर रोज नये नये लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है।उनके साथ में जिला पंचायत सदस्य मंजू रावत,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत,सह प्रभारी नरेन्द्र आगरी,शक्ति केन्द्र संयोजक मेहरबान सिंह,बूथ अध्यक्ष विनोद ध्यानी,बूथ अध्यक्ष शंकर राम,विक्रम सिंह गणेश सिंह सहित क्षेत्र की मात्र शक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।