जागेश्वर-गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में जागेश्वर मंडल के चमुवां,भगरतोला तथा जागेश्वर का भ्रमण कर स्थानीय जनता के सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्यायें जानी व समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर से ही वार्ता की।श्री पाण्डे ने स्थानीय जनता को सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इनका लाभ लेने की अपील भी की।भ्रमण कार्यक्रम में श्री पाण्डे के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जागेश्वर मंडल महामंत्री केशर सिह,भाजपा नेता मनोज पंत,वरिष्ठ कार्यकर्ता रेबाधर पान्डे,हरीश प्रसाद,भगवान भट्ट,हरीश नाथ,प्रकाश जोशी,खडक सिंह,भवान सिह आदि उपस्थित रहे।