सल्ट-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भाई महेश जीना के समर्थन में शुक्रवार को तल्ली भ्याडी,मल्ली भ्याडी में जनसम्पर्क,जनसभा और पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि पार्टी प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से विजयी बनायें और स्वर्गीय सुरेंद्र जीना जी के सपने विकसित सल्ट विधानसभा की परिकल्पना को साकार करें।कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश मेहरा,जिला मंत्री नरेन्द्र आगरी,चन्दन राम,शक्ति केन्द्र संयोजक मेहरबान सिंह,बूथ अध्यक्ष गणेश सिंह,महेन्द्र सिंह,बिनोद ध्यानी सहित क्षेत्र की मातृ शक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
