जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने सोमवार को जागेश्वर विधानसभा के गुणादित्य में पूर्व प्रधान नन्दी पालीवाल के घर चल रही रामायण कथा में शामिल होकर जनता से सम्पर्क किया व प्रसाद ग्रहण किया।इसके बाद अन्य क्षेत्रो में चेलछीना,पाली,गुणादित्य,दशौला आदि गावों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर क्षेत्र में हो रही आपदा का निरीक्षण कर पीडितों से मुलाकात की व प्रशासन व विभागीय अधिकारीगणों से स्थल से दूरभाष पर वार्ता कर निरीक्षण करने व सहायता प्रदान करने हेतु अपील की।उन्होंने जनता को अपने स्तर से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन देकर ये विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के साथ उसके हितों के लिये हमेशा दिन रात खडी है।उनके साथ में जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,दुर्गा पालीवाल,चन्दन बगडवाल,सूबेदार सुन्दर थापा,पूरन पालीवाल,हरीश कान्डपाल,कैलाश सिंह,मोहन सिंह,नन्दाबल्लभ पालीवाल,इन्दर पालीवाल,केशव पालीवाल आदि रहे।
