जागेश्वर-पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने आज जागेश्वर विधान सभा में खट्योला,कमवाकोला,खौडी,द्योचौरी,पाभौ आदि गावों में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता के बीच जनसंम्पर्क अभियान चलाकर स्थानीय जनता से मुलाकात कर हालचाल जाने व उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारी जनों से दूरभाष पर वार्ता कर आश्वस्त किया व सभी को भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।उनके साथ में जागेश्वर मंडल महामंत्री केशर सिंह नेगी,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,प्रधान खट्योला उमेश पान्डे,पूर्व प्रधान बसन्त पान्डे ,पूर्व प्रधान प्रेम राम,पूर्व प्रधान नित्यानन्द भट्ट,वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम,शिव दत्त,दिवान सिंह,आन सिंह,दीपक उप्रेती,विजय कुमार,मनोज कुमार,धनीराम राम,नाथु राम आदि भा ज पा कार्यकर्ता शामिल रहे।