जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा के दन्या मण्डल के चल्थी,धरमघर नायला,बाराकूना आदि गांवों में स्थानीय जनता के दुख सुख में भागीदारी कर मास्क एवं सैनेटाइजर सहित अन्य राहत सामग्रियां बांटकर सभी से कोराना से बचाव की अपील की।उन्होंने कोविड 19 की सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने हेतु लोगो को प्रेरित किया।पूर्व विधायक प्रत्याशी युवा भाजपा नेता सुभाष पांडेय के साथ,भैंसाडी जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत ,प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैडा,मण्डल उपाध्यक्ष भाष्कर पांडेय,मण्डल मंत्री दिवान राम,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष करन पाठक,नायला ग्राम प्रधान उमेश पांडेय,राधेश्याम,राजू माडमी,जगदीश भट्ट,संभू सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
