जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने शुक्रवार को जागेश्वर विधानसभा के फल्टिया,टानी,तडकोट,पाली गुणादित्य आदि गांवों में स्थानीय जनता के सुख-दुख में व स्थानीय मन्दिरों में चल रहे देव कार्यों में भागीदारी कर कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात कर जनसंम्पर्क किया व जगह जगह पर लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं जानी व निदान हेतु आश्वस्त किया।उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में लागू लोक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील के साथ ही कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया कि सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर जनता को लाभ दिलाने का कार्य करें।भम्रण कार्यक्रम में अलग अलग ग्रामों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
