जागेश्वर-सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकरताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम चमतोला( मकडांऊ) के देवी मंदिर में चल रहे देवी भागवत कथा में शामिल होकर कथा के आयोजक महाराज जी से आर्शीवाद प्राप्त किया।उसके बाद श्री पान्डेय ने समस्त ग्रामवासिंयों से मुलाकात की तथा ग्रामवासियों की समस्याएं जानी।तत्पश्चात् अपने क्षेत्र के चायखान,चुपडा,पितना,छडौजा,बसन्तपुर आदि गांवो में जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता की समस्यायें जानी व जनसंपर्क किया।उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर इन योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की।
