जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने सोमवार को जागेश्वर विधानसभा में दन्यां मंडल के बेलक गांव में मंडल के वरिष्ठ साथियों के साथ स्थानीय जनता के सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।श्री पान्डेय ने उनकी समस्यायें जानकर उनके निदान का आश्वासन भी क्षेत्रवासियों को दिया।उन्होंने क्षेत्रीय जनता को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के लिये लागू जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैड़ा,मंडल मंत्री दिवान राम,भाजपा नेता मनोज पंत,गोपाल सिंह,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जगदीश बगवाल,चन्द्र सिंह,गणेश कान्डपाल,रमेश जोशी,बसन्त गोस्वामी,मुकुल पंत,धीरेन्द्र आर्या आदि रहे।
