जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने सोमवार को जागेश्वर विधानसभा में विभिन्न विवाह समारोहों में अलग अलग स्थानों में शामिल होकर शुभकामनाएं दी तथा स्थानीय जनता एवं वरिष्ठ बुजुर्गजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।सिल्पड गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात लमगडा के ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैैठक कर उनकी समस्यायें जानी।इस अवसर पर श्री पाण्डे ने स्थानीय लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्बारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी भी दी तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।ज्ञात हो कि सुभाष पाण्डेय पूर्व में जागेश्वर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा पूरी विधानसभा में लगातार सक्रिय रहते हैं।श्री पाण्डे लगातार विधानसभा का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने तथा उन समस्याओं के निदान के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं।