जागेश्वर-भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पान्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के तहत जागेश्वर मंडल के ग्राम सेला,गिरचोला,नगरखान,नाकोट आदि गांवों में जनसंपर्क कर स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर जनता की समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर जनता की समस्याओं के निदान करने की बात की।उन्होंने स्थानीय जनता को सम्बोधित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनों ने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना कर पार्टी पर आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री भुवन तिवारी,मंडल महामंत्री केसर सिंह,जिला मंत्री नरेन्द्र आगरी,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पूरन नाथ गोस्वामी,प्रधान संगठन धौलादेवी के अध्यक्ष प्रताप सिंह गैडा,भाजपा नेता मनोज पंत,प्रधान सेला भुवन जोशी,प्रधान गिरचोला भवान सिंह बनौला,प्रधान गोकुल पान्डे,पूर्व प्रधान दौलत सिंह बगडवाल,पूर्व प्रधान नबीन डालाकोटी,पूर्व प्रधान मनोज पान्डे,गोपाल बनौला,मोहन पान्डे ,दिवान सिंह बनौला,मोहन जोशी,मनोहर बनौला,किशन राम,मदन नाथ जी,गोपाल राम जी,मोहन राम ,हरीश नाथ,महेश सनवाल,करन पाठक,दीपक उप्रेती,भुवन जोशी आदि रहे।