जागेश्वर-रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगड़ा मण्डल के मेरगांव,उन्यूडा,डौठा,रैचना,भांगादेवली,हटपल्ला आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता से जनसंपर्क कर उनकी समस्यायें जानी व समस्याओं के निदान हेतु स्थल से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।उन्होंने डौठा व भांगादेवली में स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित बैठक में ग्राम के वरिष्ठ जनों व स्थानीय जनता को सम्बोधित कर सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील कर हमेशा जनता के साथ खडे रहने का वादा किया।बैठक में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली व तन मन धन से भाजपा का साथ देने का वादा किया।भ्रमण कार्यक्रम व बैठक में जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत,ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,चिन्ता सिंह,प्रधान मनोज मेलकानी,क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र आर्या,हेम पाण्डे,प्रकाश जोशी,किशन अधिकारी, दीपक देवलिया,राजू बेलवाल,दीपक पान्डेय,चन्दन मेर,प्रताप सिंह बिष्ट,जगदीश तिवारी,राम सिंह मेर,जगदीश नयाल,गोविन्द खोलिया, सिंह मुश्युनी,गिरीश दुर्गापाल,गोविन्द बिष्ट ,हरीश राम,नवीन राम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विदित हो कि सुभाष पाण्डेय पूर्व में जागेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा लगातार जनसमस्याओं के निदान के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।
