जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने गुरूवार को जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के तल्ला सालम क्षेत्र में चौकुना ग्राम में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजू धानक द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ व भंडारे में शामिल होकर ग्राम वासियों से मुलाकात की।तत्पश्चात सैनोली,नैगांव,तल्ला बिनौला आदि गांवों में जनता के बीच जनसंम्पर्क कर स्थानीय जनता के सुख दुख में व धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर जनता की समस्यायें जानी व निदान हेतु आश्वश्त किया।भ्रमण व सम्पर्क में लमगडा ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,गंगा भट्ट,राजेन्द्र सिंह नेगी,प्रकाश जोशी,दिवान मेहरा,चन्दन शर्मा,खुशाल सिंह,राजू पालीवाल,जीवन सिंह,शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
