जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने शनिवार को जागेश्वर विधानसभा में जागेश्वर मंडल के सेला,गिरचोला,नाकोट,बमनस्वाल आदि गांवों में अपने कार्यकर्ताओं एवम् स्थानीय जनता से सम्पर्क अभियान चलाकर उनकी समस्यायें सुनी व केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा जनहित में जारी योजनाओं की उन्हें जानकारी दी।सम्पर्क कार्यक्रम में उनके साथ जागेश्वर मंडल महामंत्री भुवन तिवारी,मंडल महामंत्री केशर सिंह,जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद, मंडल मंत्री राजेन्द्र बनौला,प्रधान भुवन जोशी,प्रधान प्रताप सिंह, प्रधान लक्ष्मण सिंह,,प्रधान दिवान राम,प्रधान तारा पान्डे, प्रधान राजेन्द्र भैसोडा, बची सिंह बनौला,,गोविन्द राम,पूरन नाथ रावल जी,हरीश नाथ,महेश सनवाल आदि उपस्थित रहे।