जागेश्वर-बुद्ववार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी मंडल के लधौली,बाराकूना,खौडी,मकडाऊं आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता से जनसंपर्क कर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु स्थल से सम्बन्धित अधिकारियों से निदानों हेतु वार्ता की।श्री पान्डेय ने स्थानीय जनता को सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की भी अपील की।विदित हो कि सुभाष पान्डेय पूर्व में जागेश्वर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।बहुत कम मतों से पराजित होने के बाद भी वे लगातार विधानसभा में सक्रिय हैं तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,मंडल महामंत्री केसर सिंह,मंडल मंत्री गोपाल बिष्ट,भा०ज०पा० नेता मनोज पंत,हरीश नाथ,जीवन सिंह,प्रधान उमेश पान्डे,राधेश्याम,दीपक उप्रेती,प्रधान प्रेम राम,मनोज कुमार आदि शामिल रहे।