जागेश्वर-पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डे ने आज जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मण्डल में तल्लासालम के सैनोली, मझाऊ,थामथोली आदि गाँवो में जन सम्पर्क कर जनता के साथ बैठकें की व जनता को भाजपा सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ लेने की अपील की।उन्होंने स्थानीय जनों की समस्याये भी जानी व निदान हेतु स्थल से सम्बंधित अधिकारी गणों से वार्ता की व जनता से 2022 के चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की।सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली।सदस्यता लेने वालों में पूर्व प्रधान जगत सिंह,पार्वती देवी,तारा सिंह,अमर सिंह,गंगा सिंह, रोहित सिंह,त्रिलोक सिंह,लक्ष्मण सिंह,देवकी देवी,खिमुली देवी,दीवान सिंह,परुली देवी,हेमा देवी,मोहन सिंह नेगी,जगदीश सिंह नेगी,राजेन्द्र सिंह नेगी,संजय नेगी,राजू बिष्ट,सूरज नेगी आदि लोग शामिल रहे।भ्रमण व बैठकों में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,मण्डल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम आर्या,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा,हयात धोनी,मण्डल महामंत्री भैरव शर्मा,बची सिंह,कुन्दन नगरकोटी,प्रताप सिंह,मनोज सिंह, किशन अधिकारी,पूरन भण्डारी,राजन सिंह नेगी,माधव सिंह नेगी,डूगर सिंह, प्रताप सिंह,मनोज बिष्ट,ललित नेगी,चन्दन शर्मा,प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।
