जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र दन्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ जाकर कोराना टीकाकरण कैम्प में पहुंच कर कैम्प का जाजया लिया व दूर दराज से आये क्षेत्र के वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर हालचाल जाने व चिकित्साधिकारी समेत समस्त स्टाफ से मुलाकात की।उन्होंने सभी लोगों से उनको सहयोग कर इस अभियान को सफल बनाने व धैर्य रखने की अपील की क्योंकि सभी का नम्बर आना है।श्री पाण्डेय ने सबका सरकार द्वारा लागू नियमों के आधार पर टीकाकरण करने की अपील की व प्रधानमंत्री मोदी सहित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।तत्पश्चात दन्या, आटी,कांडानौला क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता से जनसम्पर्क किया।