जागेश्वर-गुरूवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जागेश्वर सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा के चौखुटिया,धूरासंग्रोली, कनरा,चायखान,बचकांडे,बाराकोट,चगेठी,पाली गुणादित्य आदि गावों में जनता के बीच विभिन्न विवाह समारोहों में शामिल होकर ग्रामीण जनों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी व निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।इसके बाद श्री पांडे ने बचकांडे ग्राम में वहां के नौजवान ग्राम प्रधान अपने साथी बालम सिहं जी के अकस्मात निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना ब्यक्त कर उनके परिवार जनों से मुलाकात कर उनको भरपूर मदद का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उनके साथ में ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,मंडल मंत्री हरीश सिज्वाली,मंडल मीडिया प्रभारी व पूर्व प्रधान रमेश बोरा,क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात धौनी,क्षेत्र पंचायत सदस्य नबीन बजेठा,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, बरिष्ठ कार्यकर्ता भुवन पान्डेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बोरा,सुनील पान्डेय,रमेश राम,जगदीश रावत,जगदीश बिष्ट,तारा बजेठा,मनोज पान्डेय,प्रकाश जोशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।