जागेश्वर-गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा मंडल के ग्राम सभा सुनाड़ी (जैंती) में रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।वही बिरखम,पुघाऊ,बाराकोट में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी व केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोग लाभ लेने की अपील की।उनके साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू जोशी,उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, व्यवस्थापक चन्दन सिंह बिष्ट, संयोजक किशोर कुंजवाल, उपव्यवस्थापक प्रकाश जोशी,सचिव रमेश कन्याल,उपसचिव भुवन,क्षेत्र पंचायत सदस्य बाराकोट रजनीश अधिकारी,पूर्व प्रधान बाराकोट प्रकाश चन्द्र आर्या,प्रधान दाड़मी दीवान राम, लमगड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष धरम सिंह नेगी,शंकर सिंह धानक,भंडारी जी,कमल,राजू बिष्ट,राजेंद्र सिंह चौहान,नारायण सिंह,कल्याण बिष्ट, नारायण कोहली आदि लोग मौजूद रहे।
