जागेश्वर-आज वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में चामी,ध्याडी,बिरकोला,गौली आदि गांवों में भ्रमण कर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवम् स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर स्थानीय जनता से मुलाकात की व उनकी समस्यायें जानी।श्री पान्डेय चामी ग्राम में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राजू के घर नामकरण संस्कार में भी शामिल हुए।इसके पश्चात् श्री पान्डेय ने ग्रामवासियों द्वारा आयोजित बैठक में उनकी समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।तथा स्थानीय जनता को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी दी।श्री पान्डेय ने घर आये नौजवान साथियों से स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर आत्म निर्भर बनने की अपील भी की। कार्यक्रम में श्री पान्डेय के साथ मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट,मंडल महामंत्री केसर सिंह,मंडल उपाध्यक्ष व प्रधान संगठन अध्यक्ष धौलादेवी प्रताप गैडा, मंडल मंत्री गोपाल सिह,भाजपा नेता मनोज पंत,बहादुर सिंह,चन्दन सिंह,गणेश कान्डपाल,बंसत राम, गणेश पंत,रमेश जोशी,हरीश जोशी,गोपाल राम,महेश सनवाल, हरीश नाथ सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।