अल्मोड़ा-केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों एवं संस्थानों में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन आयोजित किया गया।स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अल्मोड़ा स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन में जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष महेश नयाल,हवालबाग ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,शुभम रौतेला,ग्राम प्रधान गिरीश पांडे,निशा बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता व अभिभावक उपस्थित रहे।रैमजे इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, इंद्रमोहन,दीपक भंडारी आदि उपस्थित रहे।राजकीय प्राइमरी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन फलसीमा में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
साथ में जगत भट्ट, ग्राम प्रधान चंपा देवी, बलवंत बिष्ट, किशन बिष्ट, मनोज बिष्ट, भावेश, शांति बिष्ट, पवन लटवाल सहित कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा एवं विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहीं।कार्यक्रम में महामंत्री प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, पूनम पालीवाल, नगर पालिका के पार्षद एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।कुर्मांचल एकेडमी, जिलामहामंत्री दर्शन रावत ने कार्यक्रम में सहभागिता की और छात्रों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।जिले के प्रत्येक मंडलों में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में जाकर
वंदे मातरम् 150 के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया।
सैकड़ों विद्यालयों में एकसाथ सामूहिक गायन से पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।इसका उद्देश्य वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप से मनाना,संविधान दिवस पर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध और जागरूकता बढ़ाना,स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को पुनर्जीवित करना,स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *