जागेश्वर-आज लमगड़़ा के कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने उपजिलाधिकारी लमगड़ा के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन प्रेषित कर लमगड़ा विकासखण्ड की कपिलेश्वर बानणदेवी पम्पिंग पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में पूर्व में कांंग्रेस की सरकार द्वारा विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल के विधानसभा अध्यक्ष रहते चार पम्पिंग योजनाओं की स्वीकृति दिलवाई तथा उन्हें चालू करवाया।वर्तमान समय में भाजपा सरकार उन योजनाओं को ठीक ढंग से संचालित नहीं कर पा रही है।जिसका जीता जागता उदाहरण कपिलेश्वर पम्पिंग पेयजल योजना है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज चार दिन से उक्त योजना में पम्पिंग नहीं हो पा रही है।जिस कारण से इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।जिससे क्षेत्र के सभी ग्राम सभाओं के ग्रामीणों में बहुत रोष है।जबकि योजना इस क्षेत्र के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है।जिससे वर्तमान में पलना,अनरियाकोट,पौधार,अडीठा,गूना,टम्टयूड़ा,असोटा,सिलखोड़ा,सत्यों,रालाकोट,रतखान,गंगापानी,उल्सेठी,मेरधूरा,ऐंचोली,जलना,तुलेड़ी,तोली,खरसों,भूल्यूड़ा,वजड़,गौना,टकोली,डैली,तल्लीतोली,ढाट,कल्टानी,निसनी,ढोरा,कल्सीमा,चौमू,सेलसीमा,सिमल्टी,उरेगी,चौतरा,खेती,चौनली,जलना आदि गांवों में बेहद परेशानी हो रही है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल यह पम्पिंग योजना सुचारू नहीं की गयी तो क्षेत्र के लोगों को लेकर बहुत बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
