अल्मोड़ा-दिनांक 1 अप्रैल को वनाग्नि दुर्घटनाओं को न्यून करने हेतु जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा समस्त शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता हेतु ओण दिवस मनाने हेतु निर्देशित किए गए। जिसमें अल्मोड़ा रेंज के कफड़खान अनुभाग अंतर्गत डॉ लीलाधर भट्ट राम विधा मन्दिर इंटर कॉलेज डोटियालगॉंव में औण दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें वन विभाग की ओर से रोशन कुमार वन बीट अधिकारी अल्मोड़ा रेंज द्वारा विद्यार्थियों को ओण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उनके द्वारा ओण को भी अग्नि दुर्घटना का प्रमुख कारण बताया गया एवं सभी बच्चों से अपील की गई कि वह अपने आस पास के लोगों एवं माता-पिता को ओण को अपनी ही निगरानी में जलाने व जब तक वह पूर्ण तरह समाप्त न हो उसे जलते हुए न छोड़ जाने हेतु बाते बताई गई जिससे की वनाग्नि की घटनाएँ न हो साथ ही पर्यावरण का संतुलन बना रहे।अंततः उनके द्वारा वनाग्नि से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव,प्रभाव एवं वनाग्नि के रोकथाम/बचाव के उपाय बताए गए।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह पंत एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे एवं वन विभाग की ओर से रोशन कुमार वन बीट अधिकारी, मनोज सिंह फायर वाचर उपस्थित रहे।
