अल्मोडा़-युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवम् प्रदेश प्रभारी शीशपाल केहरवाल की अनुमति से उत्तराखंड युवा कांंग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने अल्मोडा़ थाना बाजार निवासी वैभव पान्डेय को उत्तराखंड यूथ कांंग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है तथा उनसे यह आशा की है कि वे कांंग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगें।वैभव पान्डेय के यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,कुमाऊं प्रभारी प्रदीप सूर्या,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी सहित कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।वैभव पाण्डेय ने प्रदेश प्रवक्ता का पद दिए जाने पर कांंग्रेस पार्टी एवम् यूथ कांंग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।आतिशबाजी एवम् मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में ललित फर्त्याल निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर, उज्जवल जोशी,छात्रसंघ कोषाघ्यक्ष राहुल अधिकारी,कमल कोरंगा,हिमांशु बिष्ट,फाख़िर सिद्दिक्की,फैज़ान सलमानी,नवीन नेगी,अजय पवार, गौरव,वैभव साह ,सूरज, नवल, दिनेश,नीरज,निर्मल कांडपाल,पारस भट्ट,मोंटी आदि उपस्थित रहे।