पिथौरागढ़-आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल एवम् यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के संयुक्त नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वड्डा क्षेत्र में बड़ते हुए कूड़े के अम्बार को लेकर प्रदर्शन एवम् नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वड्डा क्षेत्र में कूड़े का निस्तारण ना होने की वजह से हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा फैला हुआ है जो अब मुख्य सड़क एवम् लोगों के घरों तक फैल रहा है।यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कूड़ा और गन्दगी आने वाले समय में अनेक बीमारियों और महामारी को जन्म दे सकता है।उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कोरोना महामारी के इस विपरीत समय में सफाई एवम् पर्सनल हाईजीन कि बात की जा रही है वहीं इसके विपरीत मुख्य बाजार वड्डा में लगा कूड़े का अम्बार खतरे को निमन्त्रण दे रहा है।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव करन सिंह व विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि वड्डा क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है और ऐसे में प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में कूड़ा उठाने एवम् उसके निस्तारण की व्यवस्था ना करवा पाना क्षेत्रवासियों के साथ खिलवाड़ है।इस अवसर पर यूथ कांग्रेसजनों द्वारा वड्डा क्षेत्र में अविलम्ब कूड़े के निस्तारण एवम् सफाई ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी गयी है।प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,प्रदेश सचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पारस सिंह,पंकज कुमार,सूरज कुमार,नवराज पन्त,योगेश नगरकोटी, त्रिलोक बिष्ट, सागर बोरा,कुलदीप टम्टा,पंकज ओझा,किरन बोहरा,सावित्री खर्कवाल,पार्वती नेगी सहित दर्जनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।