अल्मोड़ा-आज दिनांक 2/09/2022 को विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में परिवार प्रबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें छात्रा बहिनों द्वारा अपने माता पिता की आरती वंदना की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजलि शर्मा द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी,श्रीमती अंजली शर्मा,प्रबंध समिति सदस्या श्रीमती निर्मला रावत,श्रीमती योगिता पाठक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के आचार्य मुकेश बनकोटी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा गया कि आज सभी लोगों में पाश्चात्य सभ्यता को अपनाने की होड़ लगी हुई है जो कि भावी पीढ़ी के लिए काफी हानिकारक है।उनके द्वारा भारतीय संस्कृति और सभ्यता को अपनाने की बात की गई।कार्यक्रम मे छात्रा बहिनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती अंजली शर्मा द्वारा अपने गीतों के माध्यम से बहिनों को संस्कारप्रद बनाने की बात की गयी।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी द्वारा सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम मे विद्यालय के आचार्य दीप कांडपाल,प्रकाश तिवारी,यशपाल भट्ट,गिरीश पंत,कुशाल चौहान,श्रीमती विनीता जड़ौत,सुश्री कुसुम पांडे,सुश्री भावना रावत,सुश्री इंदु बिनवाल, श्रीमती आंचल,श्रीमती लता तिवारी, श्रीमती ज्योति पथनी,सुश्री बबीता खत्री,सुश्री हिमानी शर्मा,विद्यालय की कर्मचारी श्रीमती कांता,श्रीमती सीमा जोशी,श्रीमती जानकी बनौला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *