अल्मोड़ा-आज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी,राष्ट्रीय पदक एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने जानकारी दी कि दिनांक 18 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 आयोजित राजस्थान के जयपुर स्टेडियम में एस एम एस इनडोर स्टेडियम में द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 के लिए उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के बैनर में,दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य की 88 सदस्यीय दल अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं कॉर्डिनेटर दयाल सिंह फर्स्वाण ने उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम कोच के रूप में अल्मोड़ा से कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट,नैनीताल से लतिका भंडारी अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता,बागेश्वर के ताइक्वांडो डिस्ट्रिक सचिव किशोर कुमार,अल्मोड़ा से मयंक दीक्षित, देहरादून ताइक्वांडो प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी,कुमारी दीक्षा कांडपाल ताइक्वांडो प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रेफरी नीरज कुमार,शमंजू बिष्ट ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडो टीम मैनेजर एवं प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सदस्य, उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम का नेतृत्व और मार्गदर्शन करेंगे।जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के महासचिव किशोर कुमार, लतिका भंडारी अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता एवं कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडो प्रशिक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि हमारी प्रशिक्षित तकनीकी रूप से बेहतर ताइक्वांडो टीम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 88 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम से अधिक खिलाड़ियों ने विगत वर्षो में प्रतिभाग कर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्वर्णिम सफलता अर्जित की है।हमारी मजबूत एवं सशक्त उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम तकनीकी रूप से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सक्षम है।विभिन्न जनपदों से जिस पर हरिद्वार,चम्पावत, बागेश्वर,अल्मोड़ा,नैनीताल, देहरादून,उधम सिंह नगर से चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। विदित हो कि दिनांक 5 और 6 जनवरी 2026 को बागेश्वर जिला में आयोजित ओपन राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट ने बताया यह द्वितीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 इंडिया ताइक्वांडो के तत्वाधान में जो कि भारत सरकार एवं मिनिस्ट्री एंड यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स द्वारा विधिवत मान्यता प्राप्त संस्था है के अंतर्गत इंडिया ताइक्वांडो के महासचिव नामदेव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारत के लगभग सभी राज्यों से एवं भारत की नामचीन ताइक्वांडो संस्था जैसे साईं सेंटर,ताइक्वांडो कोचिंग सेंटर की टीम,सी आईं एस एफ की टीम,सी आर पी एफ,सर्विसेस की ताइक्वांडो टीमें उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।जूनियर, सब-जूनियर, कैडेट, सीनियर एवं किड्स वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों में कड़े संघर्ष के साथ पदक अपने नाम करने का प्रयास और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा और छिपी प्रतिभा को बड़ा मंच और अवसर प्रदान होगा।चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम में शामिल खिलाड़ी ललित मोहन गैड़ा,देवाशीष रौतेला ,मनजीत सिंह,प्रणील बिष्ट,अंशिका बिष्ट ,माही,भाविका कांडपाल,साक्षी रॉयल
निहारिका चौधरी, गार्गी मेहता,दिव्यांशी,कशिश बोहरा,दिव्यांशी, मयंक सिंह गैड़ा,अनमोल आगरी,प्रतीक बिष्ट,जतिन सिंह,वेदांश भंडारी,मोहित बिष्ट,अर्थजाई बिजलवान,विशाल कोरंगा,कार्तिक टम्टा,शौर्य प्रताप,विक्रम थथोला,मयंक पिलखवाल,राहुल,प्रांजल बिष्ट
कनक नेगी,चित्रांशी पोखरियाल,आर्धया उपाध्याय,रिद्धिमा चंदोला,अवनि बिष्ट,उन्नति कर्म्याल,सोनाक्षी आर्या,खुशी नेगी,दिक्षांत पांडे,जयंत सऊद,वंश तोमर,दिव्यांशु दानू,संयम अग्रवाल,प्रथमेश पंवार,सक्षम चौहान,देवांश गौड़ ,पीयूष कंडेरी,दिनेश कुमार टम्टा,तेज प्रताप शर्मा,प्रियांशु कार्की,आयुष्मान शर्मा,आयुष सैनी,आस्था जोशी,अनिया रावत,यशिका तिवारी,शिया शर्मा,प्रशस्ति टम्टा,अर्चना,अनुज तिवारी,सौरव कुमार,नीरज बघाड़ी,विजय यादव,निकुंज पाल,अहंथेम पृथिराजज़हिमांशु सिंह,दीपक कुमार,मुकेश शर्मा,विशु दिवाकर,पंकज सिंह,लक्ष्य जोशी,रुद्रांश बोहरा, भूपेश सिंह रावत,नरेश सिंह,तेजेंदर शर्मा,मानवी रावत,काजल कांडपाल,काजल खिमाल,दीक्षा कांडपाल,मानसी बिष्ट,पायल जोशी,प्रियंशी बोहरा,हिमांशी,मानसी,साधिका कुमारी हैं।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी 18 जनवरी से जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाले द्वितीय फेडरेशन कप में प्रतिभाग करेंगे।यह प्रतियोगिता इंडिया ताइक्वांडो जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।टेक्निकल डायरेक्टर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी पैनल के मुख्य निदेशक गौरव सिंह हरिद्वार से अंतरराष्ट्रीय एशियाई पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता बतौर रेफरी शामिल होंगे।निरीक्षक नीरज,दयाल सिंह फर्स्वाण कोऑर्डिनेटर जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट एवं सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अल्मोड़ा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि द्वितीय राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2026 के लिए 15 दिन का विशेष शिविर आयोजित किया गया था इसमें विशेष तकनीक के साथ बच्चों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सफलता हासिल कर सके पदक जीत सके इस स्तर की तकनीक शैली के साथ बच्चों को खिलाड़ियों को तैयार किया गया है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि एवं चयन पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,अल्मोड़ा की जिला क्रीड़ा अधिकारी,जिलाधिकारी अंशुल सिंह,गिरीश मल्होत्रा,प्रदीप जोशी,मनोज सनवाल,यश पाल भट्ट,कुंदन लटवाल,हरीश कनवाल,रवि रौतेला,अनंत बिष्ट, प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल मंजू बिष्ट,राष्ट्रीय रेफरी दीक्षा कांडपाल,ताइक्वांडो प्रशिक्षक काजल कांडपाल, राजेंद्र राणा,पंकज कुमार, कमल जोशी,जीपी पंकज,महापौर अजय वर्मा, प्रकाश जोशी,लियाकत अली, महेश नयाल,राधा बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट सहित खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *