अल्मोड़ा-कलैक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में जगजीवन बिष्ट अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप शिखा मेल कन्या,उपाध्यक्ष तनुज बिष्ट,सचिव भगवत सतवाल ,संयुक्त मंत्री भूपेंद्र सिंह अधिकारी,संगठन मंत्री द्वाराहाट जीवन चन्द्र सिंह,संगठन मंत्री लमगड़ा जैंती भनोली नरेश भट्ट,संगठन मंत्री सोमेश्वर भगवत सिंह भंडारी,संगठन मंत्री सल्ट विवेक कुमार,संगठन मंत्री रानीखेत नितिन बिष्ट,कोषाध्यक्ष सुरेश नयाल,संप्रेक्षक मनोज पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री किशन सिंह लटवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फैडरेशन जनपद अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा की देखरेख में सम्पन्न हुये। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व अध्यक्ष फैडरेशन पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रथम सत्र का उद्घाटन किया।प्रथम सत्र में निवर्तमान अध्यक्ष दीपक तिवारी व सचिव मनोज कांडपाल कोषागार ने कहा कि उनके द्वारा दिये गये दायित्व का पूर्ण निर्वहन किया गया।डा मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों के साथ अधिकारों पर भी ध्यान देना चाहिए। धीरेन्द्र कुमार पाठक उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जनपद अल्मोड़ा सचिव ने कहा कि उत्तराखंड में बिना आंदोलन के मांगों का निस्तारण नहीं हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।सरकार को सभी जायज मांगों पर शासनादेश जारी करना चाहिए।फैडरेशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि सभी कार्मिकों को एकजुट होना होगा तभी समस्या का समाधान होगा।वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा शशि मोहन पांडेय,उमेश पांडेय,लाल सिंह रावत, हीरा सिंह डसीला,दीपा पांडेय,नरेश भट्ट,राजेश आर्य,नितिन बिष्ट आदि द्वारा संबोधित किया गया।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद नाथ गोस्वामी,ललित भाकुनी,धर्मेन्द्र सिंह किरौला,महिपाल नयाल,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविंद सिंह अधिकारी व वाहन चालक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी,बच्ची सिंह बिष्ट,मुन्नी कनवाल उपस्थित रहे।पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी,संरक्षक शशि मोहन पांडेय,पूर्व महासचिव मनोज कांडपाल द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *