अल्मोड़ा -उत्तराखंड क्रान्ति दल के अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। केन्द्रीय अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष को भेजें पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं भानु प्रकाश जोशी उत्तराखंड क्रांति दल का सक्रिय सदस्य आज पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं क्योंकि पार्टी की सेवा करने में मैं अपनी असमर्थता महसूस कर रहा हूं जिससे मैं पार्टी की कार्यक्रमों में भी अपने व्यक्तिगत कारणों से सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभारी हूं कि मुझ जैसे आम व्यक्ति को पार्टी ने इतना सम्मान दिया एवं मुझे विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ाया। पत्र के माध्यम से कहा कि वह अपने सारे दायित्व एवं पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *