जमशेदपुर-टाटा बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर जमशेदपुर में आयोजित योनेक्स सनराइज ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में उत्तराखंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।उत्तराखंड पहला राज्य बन गया जिसने इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में पुरुष,महिला, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका के चार में से सभी चार श्रेणियों में फाइनल जीतकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।यह प्रतियोगिता 4 से 5 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई जिसमें उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल,बिहार,ओडिशा व झारखंड राज्यों की टीमें शामिल हुईं।फाइनल मुकाबलों के परिणामो में पुरुष टीम फाइनल में उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से पराजित किया।महिला टीम फाइनल में उत्तराखंड महिला टीम ने उत्तर प्रदेश महिला टीम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।अंडर-19 बालक टीम फाइनल में उत्तराखंड की अंडर-19 बालक टीम ने पश्चिम बंगाल को 2-0 से मात दी।अंडर-19 बालिका टीम फाइनल में रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड की अंडर-19 बालिका टीम ने पश्चिम बंगाल को 2-1 से हराया।चारों श्रेणियों में जीत दर्ज कर उत्तराखंड ने इस चैम्पियनशिप में पूर्ण वर्चस्व कायम किया।इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय मेहनती खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच लोकेश नेगी और कोच बलजीत सिंह को जाता है, जिन्होंने खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया।टीम की मैनेजर पूनम भट्ट ने भी खिलाड़ियों को हर स्तर पर सहयोग और समर्थन दिया।उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण है।प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों की सूची निम्नवत है जिसमें पुरुष, महिला, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका टीमों के नाम शामिल हैं।विजेता टीमों के खिलाड़ी पुरुष टीम में अंश नेगी,ध्रुव नेगी,शौर्य अग्रवाल,राजदेव तोमर,आयुष्मान नागरी,शशांक छेत्री,सूर्याक्ष रावत,सोहैल अहमद,भावेश पांडे,विशाल महार एवं महिला टीम में अनुष्का जुयाल,अक्षिता मनराल,अग्रिमा डोभाल,अदिति भट्ट,एंजल पुनैरा,अन्या बिष्ट,गायत्री रावत,मनसा रावत,स्नेहा राजवार,उन्नति बिष्ट शामिल रहे।अंडर-19 बालक टीम में अंश नेगी,निश्चल चंद,शौर्य अग्रवाल,सूर्याक्ष रावत,अभिनव कंदारी,गर्व साहनी,प्रभु ध्यानी तथा अंडर-19 बालिका टीम में अक्षिता मनराल,अनुष्का जुयाल,रिदा तनवीर,बानी वासन,एंजल पुनैरा,अन्या बिष्ट,शम्भवी रौठन शामिल रहे।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संघ की अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक,समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार,खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी और आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।टीम चैम्पियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक वर्मा (सेवानिवृत्त आई पी एस,टाटा स्टील स्पोर्ट्स के चीफ मुकुल विनायक चौधरी, झारखंड राज्य के सचिव प्रभाकर राव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।बैडमिंटन उत्तराखंड की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक ने कहा कि खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।चीफ कोच डी के सेन ने ने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि आज उत्तराखंड प्रदेश के खिलाड़ियों की गिनती देश के शीर्ष खिलाड़ियों में होती है।उत्तराखंड बैडमिंटन के खिलाड़ियो का भविष्य उज्ज्वल है।
