अल्मोड़ा-उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए काली पट्टी कार्यक्रम दिनांक 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा।जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में काली पट्टी कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शिक्षा विभाग के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक, जनपद सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला उपाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन मुकेश चन्द्र जोशी,गोविन्द मेहता, योगेन्द्र बिष्ट,संजू कनवाल,राम सिंह गैंडा,हेमंत जोशी,भगवान राम,रमेश चंद्र तिवारी,अवनीश पडियार,अर्जुन नेगी,दीप चन्द्र पाण्डेय,प्रशांत शर्मा, मोहित डौरबी,हयात सिंह जैम्याल,नरेंद्र नेगी,रवि राज सिंह साह आदि द्वारा काली पट्टी बांध कर शासन की नीतियों का विरोध किया गया।
