अल्मोड़ा-उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेस एशोसिएशन के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि निदेशालय की ओर से तीन सूत्रीय मांग पत्र जिसमें सभी पदों पर पदोन्नति,सभी पदों पर पदोन्नति संशोधन व पदोन्नति,स्थानांतरण व समायोजन में काउंसिलिंग किये जाने हेतु संगठन द्वारा आमरण अनशन किया गया था।आंदोलन के दौरान शिक्षा निदेशक आर के कुंवर द्वारा शेष लंबित मामलों में वार्ता हेतु आमंत्रित करने की बात कही थी।कुछ पदोन्नति संशोधन भी निर्गत हुए थे लेकिन सभी संशोधन निर्गत नहीं हुये।जिसपर सभी सदस्यों द्वारा रोष व्यक्त किया गया था। संगठन द्वारा निदेशालय द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने के कारण वार्ता न होने पर पुनः आमरण अनशन शुरू करने हेतु पत्र लिखा गया था।जिसके दृष्टिगत निदेशालय द्वारा शिक्षा निदेशक से दिनांक 6 अप्रैल 2021 को वार्ता हेतु अपराह्न तीन बजे आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि निदेशालय द्वारा सभी मामलों में सदस्यों के व्यापक हित में निर्णय लिया जायेगा।श्री पाठक ने कहा कि डिजिटाइजेशन को ब्लाक स्तर पर विभाग को कराना चाहिए जिससे सेवा पुस्तिका व अन्य अभिलेखों का रखरखाव के साथ सुरक्षा भी हो सकें।आमरण अनशन में सहयोग हेतु धरना स्थल पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों का उन्होंने आभार व्यक्त किया गया।गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा व सचिव सीता पोखरियाल व समर्थन कर रहे सभी पदाधिकारियों,प्रांतीय मंडलीय व जनपदीय पदाधिकारियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।